Jansetu Mpcg
Jansetu Mpcg

सांप के काटने से 15 वर्षीय बालिका की मौत


 Set Favorite    Watch Later     Embed URL


Jansetu Mpcg


Published on Jun 16, 2025
सांप के काटने से 15 वर्षीय बालिका की मौत नंदिनी ने सांप के डसते ही जोर से चीखकर अपनी मां को आवाज़ लगाई बग्राम ठाकुर देवा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रात के समय 15 वर्षीय नंदिनी पटेल की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नंदिनी अपने कमरे में सो रही थी, तभी रात करीब 1:30 बजे एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया और उसे डस लिया। नंदिनी ने सांप के डसते ही जोर से चीखकर अपनी मां को आवाज़ लगाई। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि टेबल के नीचे एक जहरीला सांप फन उठाए बैठा है। यह दृश्य देखकर परिवार के सदस्य भी घबरा गए और तुरंत नंदिनी को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए।परिजनों ने नंदिनी को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। गौरतलब है कि बारिश के मौसम में अक्सर सांप घरों में घुस आते हैं। ऐसे में लोगों को सजग रहने की आवश्यकता है। घर के खिड़की-दरवाजों को बंद रखना और सोते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
(read more)



More